HomePunjabपंजाब के निवासियों के लिए चंडीगढ़ को हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र...

पंजाब के निवासियों के लिए चंडीगढ़ को हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने हेतु स्पीकर ने अमित शाह को लिखा पत्र

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह को एक अर्ध-सरकारी पत्र लिखकर चंडीगढ़ को पंजाब के निवासियों के लिए हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।
उन्होंने आम्र्स एक्ट के तहत कुछ संशोधनों की आवश्यकता पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान नियमों के अनुसार पंजाब के निवासियों को चंडीगढ़ में लाइसेंसी हथियार रखने के लिए अलग से अनुमति हेतु आवेदन करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक देरी और असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिखा कि जब पंजाब के निवासी हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं, तो उसमें अधिकार क्षेत्र केवल पंजाब राज्य तक ही सीमित रहता है।

उन्होंने आगे लिखा कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी होने के कारण राज्य का प्रशासनिक केंद्र है। पंजाब के अनेक निवासी चंडीगढ़ में रहते हैं और अक्सर सरकारी तथा निजी कार्यों के सिलसिले में चंडीगढ़ आते-जाते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए जब पंजाब के निवासियों को हथियार लाइसेंस जारी किया जाता है, तो चंडीगढ़ को भी इसके अधिकार क्षेत्र में स्वत: शामिल करना पूरी तरह तार्किक और व्यावहारिक होगा। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया कि वे संबंधित नियमों/दिशा-निर्देशों में संशोधन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments