HomeHealth & Fitnessबासी रोटी सेहत के लिहाज से है बेहद फायदेमंद

बासी रोटी सेहत के लिहाज से है बेहद फायदेमंद

Health News :  आमतौर पर लोग मानते हैं कि ताजा और गरमा-गरम रोटी ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, जबकि बासी रोटी का स्वाद उतना अच्छा नहीं लगता। लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों का मानना है कि बासी रोटी सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार बासी रोटी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जब रोटी को रातभर के लिए रखा जाता है तो उसमें हल्की-सी प्राकृतिक प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसे फर्मेंटेशन कहा जाता है। इस प्रक्रिया से रोटी में ऐसा स्टार्च विकसित होता है जो धीरे-धीरे पचता है। धीरे पचने वाले भोजन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की आदत पर लगाम लगती है।

यही कारण है कि बासी रोटी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकती है और शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसे ठंडे दूध में भिगोकर खाया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। बासी रोटी का सेवन वजन कम करने वालों के लिए भी उपयोगी है।इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे व्यक्ति ज्यादा खाने से बचता है और धीरे-धीरे वजन घटने लगता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, बासी रोटी का सबसे बड़ा फायदा पाचन तंत्र पर होता है। फर्मेंटेशन की प्रक्रिया के दौरान इसमें बनने वाले तत्व आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

ये बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और कब्ज, गैस तथा एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करते हैं। जब पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, तो शरीर की इम्यूनिटी भी स्वाभाविक रूप से मजबूत होती है। यही कारण है कि बासी रोटी को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला भोजन भी माना जाता है।बासी रोटी में बनने वाले प्री-बायोटिक तत्व शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं। यह आंतों की सफाई करने के साथ-साथ शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स अवशोषित करने में भी मदद करते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है और छोटी-बड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। कुल मिलाकर, बासी रोटी केवल पेट भरने का ही साधन नहीं है बल्कि यह सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाने वाला भोजन है। बता दें कि भारत में रोटी रोजाना के भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। सुबह-शाम हर घर में रोटी बनाई जाती है और बिना रोटी के थाली अधूरी लगती है। हालांकि, कई बार जरूरत से ज्यादा रोटियां बन जाती हैं और बची हुई रोटियां या तो फेंक दी जाती हैं या फिर जानवरों को खिला दी जाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments