चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिक्रम मजीठिया को जमानत दे दी है। मजीठिया को 25 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह नाभा जेल में बंद थे। बता दें बिक्रम मजीठिया की आमदानी से ज्यादा संपत्ति मामले में गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है।
सूत्रों के मुताबिक जमानत मिलने के थोड़ी देर पहले डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल जाकर बिक्रम मजीठिया से मुलाकात की थी। बिक्रम मजीठिया को जमानत मिलने के बाद अब उनके पक्ष में राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई है



