HomeNationalतेजस्वी यादव ने ईश्वर की शपथ लेकर संभाला विधायक पद, नेता प्रतिपक्ष...

तेजस्वी यादव ने ईश्वर की शपथ लेकर संभाला विधायक पद, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाएंगे

पटना । बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का सोमवार से आगाज हो गया। सत्र के पहले दिन राघोपुर सीट से पुनः निर्वाचित हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ईश्वर की शपथ लेकर विधायक पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के साथ ही स्पष्ट हो गया कि वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे, जिससे आने वाले दिनों में सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव तेज होने की संभावना है।
सत्र के आरंभ में सबसे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधिवत शपथ ग्रहण किया। इसके बाद मंत्रियों और विधायकों को वरीयता क्रम के अनुसार शपथ दिलाई गई।

विधानसभा सचिव द्वारा क्रमवार रूप से विधायकों को मंच पर बुलाया गया। शपथ ग्रहण से पूर्व प्रोटेम स्पीकर ने सदन को संबोधित किया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।शीतकालीन सत्र का यह पहला दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा क्योंकि कुल 243 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होना था। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। दो दिसंबर को नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। यह 18वीं विधानसभा का पहला सत्र है, जो हालिया चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद बुलाया गया है। आगामी पाँच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल पाँच बैठकें होंगी।

सदन के भीतर राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। विपक्ष, विशेषकर राजद, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गया है। नेता प्रतिपक्ष बनने जा रहे तेजस्वी यादव ने सदन पहुंचते ही संकेत दे दिए कि वे महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और चुनाव के दौरान उठे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सरकार से कठोर सवाल पूछेंगे। वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने को पूरी तरह तैयार है, जिसकी झलक शपथ ग्रहण के बाद नेताओं के बीच हुई चर्चा में भी दिखाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments