HomeNationalकिसानों का इंतजार खत्म, आज खाते में आएगी पीएम किसान योजना की...

किसानों का इंतजार खत्म, आज खाते में आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि किसानों को मिलने वाली अगली राशि जल्द उनके खातों में डाली जाएगी। दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे खेती से जुड़े छोटे खर्चों में राहत मिल सके। कई दिनों से किसानों को अगली किस्त का इंतजार था। अब तस्वीर साफ हो गई है। सरकार के मुताबिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 13 मार्च को 22वीं किस्त भेजी जाएगी। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी कुछ किसान ऐसे होंगे जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचेंगे।किसान योजना में हर साल किसानों को कुल 6000 रुपए की मदद मिलती है। यह रकम तीन किस्तों में दी जाती है।

हर चार महीने में 2,000 रुपए खाते में भेजे जाते हैं। अब तक किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी हैं। अब 22वीं किस्त जारी होने के बाद लाखों किसानों को एक बार फिर आर्थिक मदद मिलने वाली है। हालांकि सभी किसानों को इस बार किस्त का फायदा नहीं मिलेगा। कुछ जरूरी नियम पूरे न होने पर किस्त अटक सकती है। सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ प्रक्रियाएं पूरी करना जरूरी है, जिनमें ई-केवाईसी पूरा नहीं किया, फार्मर आईडी नहीं बनवाई, बैंक खाते की जानकारी गलत है और आधार को बैंक अकाउंट लिंक नहीं किया है तो इन कारणों से कई किसानों की किस्त रुक सकती है। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक ये काम पूरे नहीं किए हैं। वह जल्द से जल्द अपडेट कर लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments