HomeNationalदेश जानना चाहता है कि विपक्ष आखिर प्रश्नकाल को नियोजित तरीके से...

देश जानना चाहता है कि विपक्ष आखिर प्रश्नकाल को नियोजित तरीके से क्यों बाधित कर रहा – ओम बिरला

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान नारेबाजी करने पर विपक्षी सांसदों को आड़े-हाथों लिया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से अपने दल के नेताओं को समझाने की बात कही और इसी के साथ सवाल किया कि आखिर प्रश्नकाल को नियोजित तरीके से क्यों बाधित किया जा रहा है।लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि आखिर प्रश्नकाल को नियोजित तरीके से क्यों बाधित कर रहे है? कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर लोकसभा में नारेबाजी जारी रखी। सदन की बैठक प्रारंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दलों के सदस्य ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाने शुरु कर दिए।

इस पर बिरला ने कहा, ‘‘क्या आप लोग सदन बाधित करना चाहते हैं, क्या ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहते? आप लोग आए थे और कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए…आखिर अब सदन क्यों नहीं चलने दे रहे? उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से कहा, माननीय नेता प्रतिपक्ष, आप अपने नेताओं को समझाओ कि इन्हें सदन में पर्चिया फेंकने और तख्तियां लाने के लिए नहीं भेजा गया है।’’लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सांसदों से कहा, आप नियोजित तरीके से सदन को बाधित करते हैं, संसद की गरिमा को गिराते हैं, आप सदन में चर्चा नहीं कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि क्या आप नियोजित तरीके से प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते? लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा, प्रश्नकाल में माननीय सदस्यों को बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह तरीका उचित नहीं है…सदन सबका है। यह देश की 140 करोड़ जनता की अभिव्यक्ति की सर्वोच्च संस्था है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments