HomeNationalसंसद का यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव की तरह है -...

संसद का यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव की तरह है – PM मोदी

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानसून नवाचार और नव सृजन का प्रतीक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में मानसून बहुत अच्छा है। कृषि के लिए लाभकारी मौसम की खबरें हैं और बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और इतना ही नहीं, हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम है।

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट में जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के इस नए रूप की ओर दुनिया का आकर्षण बढ़ा है।उन्होंने कहा कि संसद का यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव की तरह है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया जाना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। सभी सांसद और देशवासी एक स्वर में इस उपलब्धि का गुणगान करेंगे। यह हमारे लिए एक प्रेरणा होगी। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का सामर्थ्य देखा।

देश में माओवाद और नक्सलवाद का दायरा छोटा हो रहा है। हमें गर्व है कि बंदूक के आगे हमारे देश का संविधान जीत रहा है। जो जोन पहले देश के लिए रेड जोन थे, वो अब देश के लिए ग्रीन जोन बनते जा रहे हैं और इस सत्र में देश के इस गौरवगान के पूरा देश सुनेगा और हर सांसद से सुनेगा।पीएम ने भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हम दुनिया में 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, लेकिन अब हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं। भारत दुनिया के मंच पर अपनी तक्करी से दस्तक दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments