करनाल : जिले के गांव कलवेहड़ी के तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कल्पना चावला व निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इस हादसे के बाद गांव परिवार रिश्तेदारों में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव कलवेहड़ी से बीती रात को तीन गाडिय़ों में सवार होकर लोग हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले थे।
इस दौरान सहारनपुर व गंगो के बीच इको गाड़ी की टक्कर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ हो गई। इस हादसे में रिंकू (38) पृथ्वी (50) व मोती लाल (55) की मौत हो गई, जबकि सुनील, बृजपाल, सुभाष, विनोद, बिटू घायल हो गए। बृजपाल व सुभाष की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया।
कांवडिय़ों के लिए शिविर लगाने के बाद हर साल जाते थे गंगा स्नान के लिए हरिद्वार – गांव कलवेहड़ी निवासी मनीष ने बताया कि हर साल शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कांवडिय़ों के लिए गांव के लोगों द्वारा शिविर लगाया जाता था। शिविर के समापन्न के बाद गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाते थे। बीती रात को गांव से तीन गाडिय़ां हरिद्वार के लिए निकली थी, लेकिन इको गाड़ी सहारनपुर व गंगो के बीच ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टकरा गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से छह लोग घायल हो गए गए। बृजपाल व सुभाष की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है।
दिन में गाड़ी और शाम चाऊमीन बर्गर की रेहड़ी लगाता था रिंकू – हादसे में घायल हुए सुनील के भाई मनीष ने बताया कि रिंकू दिन में प्राइवेट गाड़ी चलाता था और शाम के समय चाऊमीन बर्गर की रेहड़ी लगाता था। रिंकू के दो छोटे-छोटे बच्चे है। जिसमें एक लडक़ा दो अढ़ाई साल का है और सात साल की लडक़ी है। इस हादसे से पूरे गांव में गमगीन माहौल है।
हादसे के बाद गांव में मातम, एक साथ जलेंगी तीन चिताएं – बीती रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गांव कलवेहड़ी में मातम पसर गया है। ग्रामीणाों और रिश्तेदार लगातार शोकसंतप्त परिवारों के घर पर पहुंच रहे है। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई है। इस घटना से हर किसी की आंखे नम है।



