HomePunjabविशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई वाहनों की जांच: पंजाब...

विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई वाहनों की जांच: पंजाब पुलिस ने दिया स्पष्टीकरण

चंडीगढ़ –पंजाब पुलिस ने 1 और 2 नवंबर 2025 की दरमियानी रात को विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामान ढोने वाले वाहनों, विशेषकर वाणिज्यिक वाहनों की जांच की।पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने  यहां बताया कि राज्य में चयनित स्थानों पर गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में वाहनों की जांच की गई, ताकि आम लोगों को किसी असुविधा के बिना सुचारू रूप से जांच प्रक्रिया पूरी की जा सके।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जहां पाकिस्तान की एजेंसी आई.एस.आई. द्वारा ड्रोन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से नशीले पदार्थों, हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी कर उन्हें वाहनों के ज़रिए आगे पहुंचाकर भारत के खिलाफ ‘प्रॉक्सी वॉर’ छेड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। देश-विरोधी ताकतें भारत में अशांति फैलाने के नए-नए तरीके ईजाद कर रही हैं और ऑपरेशन “सिंदूर” के बाद उनकी गतिविधियों में तेजी आई है।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की पुलिस अपने नागरिकों और कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग है और भली-भांति जानती है कि सामान्य सुरक्षा उपाय ऐसे तरीके से किए जाने चाहिए जिससे लोगों को न्यूनतम असुविधा हो। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में अख़बार ले जाने वाले वाहनों की जांच के कारण अख़बारों की डिलीवरी में थोड़ी देरी हुई।पंजाब पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि सुरक्षा जांच के दौरान, विशेषकर वाहनों की जांच के समय, आम लोगों को न्यूनतम असुविधा हो। साथ ही, मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए, पंजाब में एक सक्रिय और मज़बूत आंतरिक सुरक्षा ग्रिड की आवश्यकता को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments