HomeNational हिमाचल में पश्चिम विक्षोभ का असर, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू

 हिमाचल में पश्चिम विक्षोभ का असर, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू

कांगड़ा । हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ का असर है। प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गयी है। वहीं मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं और गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में आंधी के साथ बारिश का दौर मंगलवार तड़के से शुरू हो गया था। हालांकि दोपहर तक निचले इलाकों में मौसम हल्‍का साफ हुआ, लेकिन उपरी इलाके अभी भी बादलों के आगोश में ही हैं। प्रदेश के कांगड़ा जिले के धौलाधार की पहाड़ियां पूरी तरह से बर्फ से ढक गई हैं। लाहौल स्पीति के नॉर्थ पोर्टल और ऊपरी क्षेत्रों में कल देर शाम से बर्फबारी हो रही है।

वहीं कांगड़ा के मैदानी इलाकों में देर शाम आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई, जो सुबह तक जारी रही। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ हो गया है।गौरतलब है कि मौसम विभाग ने चंबा जिले में ओलावृष्टि और कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में आंधी का यलो अलर्ट जारी किया था। वहीं प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास बढ़ गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इससे धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments