HomeNationalजहां आरजेडी और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं...

जहां आरजेडी और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता – पीएम मोदी

अररिया। बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अररिया के फारबिसगंज पहुंचे हैं। यहां वे हवाई अड्डा मैदान में विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच पीएम मोदी ने अररिया में सभा की। उन्होंने मैथिली में अपना संबोधन देते हुए कहा कि आज बिहार में पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें आ रही हैं। बूथों पर सुबह से लाइन लगी हैं। आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार एनडीए सरकार।

पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी नेता बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खा गए। 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में तेजी आई। पटना में आईआईटी। बोधगया में आईआईएम। पटना में एम्स खुला। दरभंगा एम्स का काम चल रहा है। भागलपुर में आईआईआईटी है। बिहार में एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी हैं। एनडीए सरकार में गंगा पर चार बड़े पुल बनाए हैं। पीएम मोदी ने महिलाओं को लेकर कहा कि मेरे मन में एक सवाल है। आप सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं। घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या। या तो आपने आज सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाया होगा। आपका ऐसा प्यार और सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता होगा।
उन्होंने कहा कि इतना बड़ा पंडाल बनाया है। मैं हैरान हूं

कोई इतना बड़ा पंडाल कैसे बना सकता है। मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था तो मुझे बहुत सारे लोग पैदल आते दिखे। पंडाल के बाहर तक लोग हैं। ये दृश्य अपने आप में चुनाव का नतीजा क्या होगा ये डंके की चोट पर साफ कर देता है। पीएम ने कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। आरजेडी और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है।

जहां कटुता बढ़ाने वाली आरजेडी और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां आरजेडी और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते। सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, मंत्री नीरज सिंह बबलू सहित कई बड़े चेहरे इसमें शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments