मुंगेर। बिहार में मुंगेर के चमनगढ़ गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अलौली निवासी 35 वर्षीय विक्रम पासवान ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। वे अपनी पत्नी अमृता के द्वारा घर जाने से मना करने पर इस कदर दुखी हुआ कि ससुराल स्थित घर के पीछे पेड़ से लटक कर जान दे दी।इसके बाद ससुरालवालों ने जब विक्रम को पेड़ के सहारे फंदे से लटका हुआ, तब आनन फानन में विक्रम को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है।
इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं मौके पर एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया। मृतक के परिजनों ने ससुरालवालों पर विक्रम की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।मृतक के पिता विदो ने बताया कि मेरे बेटे विक्रम की शादी आठ वर्ष पूर्व अमृता से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक पुत्र भी है। उन्होंने अपनी बहू अमृता पर आरोप लगाकर कहा कि शादी के बाद से ही मेरी बहु अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी।
कई बार इस बात को लेकर विवाद भी हुआ और समझाने के बाद वह ससुराल आती थी और एक-दो महीने रहने के बाद फिर वापस मायके चली जाती थी। मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या का आरोप अपनी बहु अमृता और उसकी मां पर लगाया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। अभी किसी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।



