HomeHaryanaमेयर पद रिजर्व होगा या कोई भी चुनाव लड़ सकेगा......फैसला 1 दिसंबर...

मेयर पद रिजर्व होगा या कोई भी चुनाव लड़ सकेगा……फैसला 1 दिसंबर को

पंचकूला । नगर निगम में मेयर पद रिजर्व होगा या कोई भी चुनाव लड़ सकेगा, यह निर्णय 1 दिसंबर 2025 को होगा। जनवरी 2026 में 3 नगर निगमों पंचकूला, अंबाला और सोनीपत का कार्यकाल खत्म हो रहा है।वर्तमान में अंबाला मेयर पद महिला के लिए रिजर्व है। पंचकूला और सोनीपत अनारक्षित हैं। तीनों ही पदों पर सीधे तौर पर जनता द्वारा मेयर पद के लिए वोटिंग होनी है। इन तीनों में कौन से मेयर का पद महिला और एससी या बीसी के लिए आरक्षित होगा, उसके लिए ड्रॉ निकलेगा। 1 दिसंबर को पंचकूला में स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय में इसका ड्रा होगा।

ड्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी में होगी। पंचकूला में इस समय भारतीय जनता पार्टी से कुलभूषण गोयल महापौर हैं। वर्ष 2020 में पहली बार हुए सीधे मेयर चुनाव में कुलभूषण गोयल ने कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहलूवालिया को हराया था। पंचकूला नगर निगम की वार्ड बंदी के लिए भी कमेटी का गठन हो चुका है जिसकी बैठक भी जल्दी बुलाई जाएगी। बैठक में वार्ड बंदी को लेकर फैसला लिया जाएगा।इस समय भाजपा से कुलभूषण गोयल मेयर पद के लिए बड़ा चेहरा है, लेकिन एक दिसंबर तक सभी ड्रॉ का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद कई अन्य चेहरे भी मैदान में आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments