आज जन्म लिए बालक का फल….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, जिद्दी-हठी, उत्तम व्यापारी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिन्सपल, इंजीनियर, डॉक्टर, फिटरमैन होगा।
मेष राशि – इष्ट मित्र सुखवर्धक अवश्य होंगे, सुख के साधन बने किन्तु गुप्त चिन्ता बनी रहेगी।
वृष राशि – अधिक भावुकता से हानि होने का भय, कार्य-व्यवसाय में सतर्कता अवश्य रखें।
मिथुन राशि – लाभांवित योजना बनेगी, आशानुकूल सफलता से हर्ष होगा, रुके कार्य बनेंगे।
कर्क राशि – योजना फलीभूत होंगी, तनाव व बेचैनी बने, रुके कार्य पर ध्यान अवश्य दें।
सिंह राशि – चिन्ताएं कम होंगी, लाभ आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, रुके कार्य बन जायेंगे।
कन्या राशि:– कार्य योजना में बाधायें, मन उद्विघ्न रखें तथा विभ्रम होने से बचने का प्रयास करें।
तुला राशि – किसी से धोखा व विवादग्रस्त होने की सम्भावना है, समय का ध्यान अवश्य रखें।
वृश्चिक राशि – कार्यगति में बाधा होते हुए भी कुछ सफलता मिलेगी, धैर्य से कार्य कर लें।
धनु राशि – अधिकारी वर्ग से तनाव व मित्र की उपेक्षा से तनाव, अशांति तथा कार्यबाधा होगी।
मकर राशि – स्त्री वर्ग से भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति, व्यवसायिक क्षमता अनुकूल बनी ही रहेगी।
कुम्भ राशि – कार्य विफलत्व, प्रयत्न करने पर भी सफलता दिखायी न दें, अवरोध होगा।
मीन राशि – तनाव कुछ कम हो, उद्विघ्नता बनी ही रहेगी, सतर्कता से रुके कार्य निपटा लें।



