HomeHealth & Fitnessदमकती त्वचा के लिए अखरोट का करें सेवन

दमकती त्वचा के लिए अखरोट का करें सेवन

Health Time :  सभी महिलाएं चाहती हैं कि वह खूबसूरत दिखें और इसके लिए सभी उपाय करती हैं पर इसके लिए मेकअप के साथ ही अपने खान-पान पर भी ध्यान देना जरुरी है। बेहतर खान-पान से जहां आप तरोताजा रहती हैं वहीं आपकी त्वचा में भी निखार आता है।

दमकती त्वचा के लिए अखरोट का सेवन करें

अखरोट का सेवन यूं तो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल और सामान्‍य स्‍वास्‍थ्‍य दोनों के लिए अच्‍छे होते हैं। त्‍वचा की सेहत सुधारने के लिए भी अखरोट के इस्‍तेमाल की सलाह दी जाती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

अखरोट त्वचा को पोषण प्रदान करता और उसकी नमी बरकरार रखने में भी मदद करता है। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा से गंदगी हटाकर निखार लाने में मदद करते हैं। इसका सेवन और इस्तेमाल दोनों ही त्वचा को स्वस्थ बनाने और निखार लाने में मदद करता है। अखरोट के साथ कई चीजों को मिलाकर इस्तेमाल करने से त्वचा बेहतर होती है।

अखरोट और शहद

अखरोट और शहद त्‍वचा को जवां रखने में मदद करता है। यह त्वचा की नमी बरकरार रखने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं फेस पैक

एक चम्मच अखरोट पाउडर, एक चम्मच ऑलिव ऑयल, 2 चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगे रहने दें उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही अखरोट ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

फेस पैक बनाएं

चम्मच दही और 1 चम्मच अखरोट का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को 20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। चीनी और अखरोट त्वचा को एक्स फोलिएट करने में मदद करता है। एक्सफॉलिएट में त्वचा से मृत कोशिकाएं हटती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है।

फेस पैक बनाएं

एक चम्मच चीनी, एक चम्मच अखरोट पाउडर और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे 15 मिनट तक लगे रहने दें उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
अखरोट त्वचा में इंफेक्शन दूर करने में मदद करता है। यह त्वचा में निखार लाने में मदद करता है।

फेस पैक बनाएं

तीन चम्मच पपीते का गुदा, एक चम्मच शहद, दो चम्मच अखरोट और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments