पंजाब के राज्यपाल ने लोगों को दशहरा पर्व की दी हार्दिक बधाई

0
583

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़,  बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, ‘‘हमारे देश में दशहरा मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह हमें एक स्वस्थ एवं सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण हेतु आदर्श व सदाचारी जीवन जीने का मार्ग दिखाता है।’’

राज्यपाल ने आगे कहा, ‘‘आज जब दुनिया असहिष्णुता, घृणा और हिंसा की समस्या से जूझ रही है, तो यह हमारे लिए अनिवार्य हो जाता है कि हम सहिष्णुता, भाईचारे और शांति के महान मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएं।’’ उन्होंने कामना की कि इस वर्ष दशहरा का उत्सव लोगों के बीच एकता और सद्भावना के बंधन को और मजबूत करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here