चंडीगढ़-राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 274वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 506 ठिकानों पर छापेमारी की।उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक लड़ाई है। इस अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 274वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 226 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 79,868 हो गई है।इसके अलावा, 145 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।
इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ 599वें दिन भी जारी रखा। इस दौरान 123 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 14.6 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम भुक्की, 1,115 नशीली गोलियां तथा 22,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।इसके साथ ही, अभियान के तहत केवल 599 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 87,026 हो गई है। नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 26 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास संबंधी उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।



