HomePunjab30 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामला: नाबालिग सहित दो साथी गिरफ्तार, 5 किलोग्राम...

30 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामला: नाबालिग सहित दो साथी गिरफ्तार, 5 किलोग्राम और हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान 30 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान एक नाबालिग सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इस मामले में 5.041 किलोग्राम और हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अभिषेक उर्फ अभि उर्फ भिंडी (25) निवासी छेहरटा, अमृतसर और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

आरोपी अभिषेक का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, लूटपाट और हमला से संबंधित अपराधों के तहत कई मामले दर्ज हैं।यह गिरफ्तारी गुरुवार को छह व्यक्तियों – गौतम, कबीर उर्फ काकू, समीर उर्फ सबरवाल, गुरप्रीत उर्फ कीड़ा और दो नाबालिगों – को 30.045 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिन बाद हुई है।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी दुबई स्थित एक तस्कर से जुड़े हुए थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप की सप्लाई में सहायता कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने, वित्तीय लेन-देन का पता लगाने और संभावित हवाला लिंक का पता लगाने के लिए आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने हेतु जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले की जांच के दौरान स्थापित किए गए आगे-पीछे के संबंधों के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने गिरफ्तार आरोपी कबीर उर्फ काकू के खुलासे पर उसके कब्जे से 2.006 किलोग्राम और हेरोइन बरामद की तथा उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि एक अन्य ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों को वंशदीप सिंह नामक इस मॉड्यूल के एक संचालक, जिसकी पहचान गिरफ्तार आरोपी अभिषेक द्वारा की गई थी, के दुर्घटना का शिकार होने की सूचना मिली। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।सीपी ने बताया कि उसके एक्टिवा स्कूटर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 3.035 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

जांच से पता चला है कि आरोपी वंशदीप सिंह केंद्रीय जेल, अमृतसर में बंद था और 2 फरवरी, 2025 को जमानत पर बाहर आया था। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि दुबई स्थित तस्कर, जो पहले से ही तीन बड़े एनडीपीएस मामलों में वांछित है, आरोपियों के साथ खेपों की लोकेशन साझा करता था और आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर निर्धारित स्थानों से खेप प्राप्त कर उन्हें आगे विभिन्न प्राप्तकर्ताओं तक पहुंचाते थे।इस संबंध में नई एफआईआर संख्या 131 दिनांक 14.06.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 25 के तहत अमृतसर के थाना छेहरटा में दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments