HomeNationalयूपी में आंधी-बारिश से 60 लोगों की मौत,हजारों पेड़-पोल उखड़े, फसलें बर्बाद

यूपी में आंधी-बारिश से 60 लोगों की मौत,हजारों पेड़-पोल उखड़े, फसलें बर्बाद

लखनऊ। यूपी में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर लगभग पूरे प्रदेश में 65 घंटे तक लगातार बारिश हुई। 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। आंधी-बारिश की वजह से 2 दिन में 60 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सितंबर महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा 135.8 मिमी. बारिश हुई। इससे पहले 14 सितंबर 2012 को 138 मिमी. बारिश हुई थी। कानपुर में भी 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 1981 के बाद पहली बार 24 घंटे में 175.4 मिमी बारिश हुई।

लगातार बारिश से गांव, गली और मोहल्लों में पानी भर गया है। सडक़ें तालाब बन गई हैं। किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। हजारों पेड़ और पोल उखडक़र गिर गए हैं। कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंस गया। कुशीनगर में गंडक बैराज के 36 फाटक खोल दिए गए हैं। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का श्रावस्ती दौरा रद्द कर दिया गया है। लखनऊ में घरों में किचन और बेडरूम तक पानी घुस गया है। गलियों में कमर तक पानी भरा है। बरेली और गोरखपुर में गलियों में बाइक और कारें डूब गईं। योगी ने अपील की है कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपनों का ख्याल रखें। सरकार आपके साथ खड़ी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 52.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 2.7 मिमी से 25 गुना ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments