HomeNationalधराली रेस्क्यू ऑपरेशन में 1000 लोगों को सुर‎क्षित जगह पहुंचाया : CM...

धराली रेस्क्यू ऑपरेशन में 1000 लोगों को सुर‎क्षित जगह पहुंचाया : CM धामी

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें स्थानीय नागरिकों के साथ देशभर से आए तीर्थयात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हर्षिल और धराली क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री जैसे दवाएं, राशन, दूध और कपड़े पर्याप्त मात्रा में पहुंचाए गए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए उरेडा का पावर हाउस शुरू किया गया है और यूपीसीएल द्वारा तारों की मरम्मत की जा रही है।

मोबाइल नेटवर्क की बहाली और दो 125 केवी जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। सड़क मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य तेज़ी से जारी है। गंगनानी में बेली ब्रिज का निर्माण हो रहा है और मंगलवार तक हर्षिल तक सड़क मार्ग पूरी तरह खोलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 5 लाख की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी और अगले छह महीने का राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्व सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है जो पुनर्वास और क्षति का आकलन करेगी। सेब के बगीचों को हुए नुकसान की भी समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पौड़ी के अन्य प्रभावित गांवों में भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर संभव सहयोग दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments