HomeNationalइच्छाशक्ति हो तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं -मन की बात में बोले...

इच्छाशक्ति हो तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं -मन की बात में बोले PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड में देश में बढ़ती नशे की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भारत के युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन नशे की लत उनके सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन गई है। प्रधानमंत्री ने नशे के खिलाफ समाज की बढ़ती सक्रियता और देशभर में चल रहे ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ पर संतोष जताया।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के हर वर्ग और देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है। इसके साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा कर लोगों को जागरूक भी किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारतीय युवाओं की प्रतिभा की चर्चा हो रही है। युवा बड़े लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन नशा उनकी इस यात्रा में गंभीर बाधा बन रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि देश में नशे के खिलाफ सामाजिक सक्रियता बढ़ रही है। ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई प्रेरक उदाहरण सामने आए हैं, जहां युवाओं ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर नशे की लत को मात दी और कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलकर अपने जीवन को नई दिशा दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एक ऐसे युवा से भी बातचीत की, जिसने नशीले पदार्थों की लत से छुटकारा पाकर अपना जीवन दोबारा संवारा।

उसकी हिम्मत और प्रयास की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि उसने साबित किया है कि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नशे की लत से बाहर निकलने वाले युवाओं की कहानियां उन लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती हैं, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और देश, दोनों के लिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। उन्होंने नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौटने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज से भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments