भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप ने कहा कि उनका इंग्लैंड का पहला दौरा अच्छा रहा। इस दौरे में कप्तान और कोच ने उनका पूरा समर्थन किया और मनोबल बढ़ाया। जिसका भी उन्हें लाभ मिला। विदेशी दौरान होने के बाद भी घर जैसा माहौल बना हुआ था। आकाशदीप ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं ओवल में हुए अंतिम टेस्ट में उन्होंने कठिन हालातों में अर्धशतक लगाया था। आकाशदीप के अनुसार इसके बाद कोच गौतम गंभीर ने उनने कहा था कि तुम्हें अपनी क्षमताएं स्वयं पता नहीं हैं। साथ ही कहा था कि तुम अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हो पर इसके लिए केवल समर्पण के साथ खेलना होगा।
इस गेंदबाज ने कहा, ‘ गंभीर बहुत ही जुनूनी कोच हैं। वह हमेशा हमें प्रेरित करते हैं। वह मेरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर मुझसे भी ज्यादा विश्वास करते हैं। कप्तान शुभमन गिल को लेकर आकाशदीप ने कहा कि वह शांत स्वभाव के हैं पर मैदान पर उनके पास कई तरह के आईडिया होते हैं। उन्होंने कहा, ‘वह बहुत अच्छे कप्तान हैं। ऐसा नहीं है कि वह नए कप्तान हैं। वह पिछले कुछ साल से लगातार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं, जो एक बड़ा मंच है। यह अनुभव काफी मायने रखता है। जब एक कप्तान आपका समर्थन करता है और चीज़ों को अच्छी तरह समझता है तो इससे बहुत प्रभाव पड़ता है। आकाश दीप ने कहा, ‘मैंने पिछले साल उनकी कप्तानी में दलीप ट्रॉफी खेली थी। वह एक शांत प्रकृति के खिलाड़ी हैं और उनके पास ढेर सारे आइडिया होते हैं। जब कोई शांत रहता है, तो इससे मैदान पर अच्छे फैसले लेने में मदद मिलती है।
आकाशदीप का यह इंग्लैंड का पहला दौर था पर उन्हें अधिकतर समय लगा कि वे उपमहाद्वीपीय पिचों पर खेल रहे हैं, जहां तेज गेंदबाजों के लिए बहुत कम मूवमेंट होता है। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड में हमने जो पांच टेस्ट मैच खेले, उनमें से चार में पिचें उन आम इंग्लिश विकेटों जैसी नहीं थीं जिनके बारे में हम कई साल से सुनते या देखते आए हैं। गेंद कई बार ज्यादा सीम या स्विंग नहीं कर रही थी और हमें भारतीय लेंथ के हिसाब से, फुल लेंथ पर गेंद डालनी थी। अगर आपने काफी क्रिकेट खेली है तो फिर तालमेल में परेशानी नहीं होती। इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘अभ्यास सत्र मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैं हमेशा मुख्य विपक्षी बल्लेबाज के बारे में सोचने की कोशिश करता हूं, जिसे मुझे गेंदबाजी करनी है।



