मुम्बई। अगले माह 9 सितंबर से होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम अभ्यास के बिना ही उतरेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंटा शुरू होने से करीब चार या पांच दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) रवाना होगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ मैच से करेगी।
भारतीय टीम को इसके बाद अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से 14 सितंबर को खेलना है हालांकि इस मैच का काफी विरोध भी हो रहा है और इसे रद्द करने की मांग की जा रही है हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के लिए कोई अभ्यास सत्र इसलिए आयोजित नहीं किया जा रहा है क्योंकि हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेली थी। वहीं आईपीएल 2025 में भी खिलाड़ियों ने टी20 प्रारुप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
एशिया कप में भारत का कार्यक्रम
10 सितंबर- भारत बनाम यूएई
14 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान
19 सितंबर- भारत बनाम ओमान



