HomeNationalयात्रियों के लिए खुशखबरी : होली पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों के लिए खुशखबरी : होली पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

गोरखपुर। होली पर्व के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राहत भरी घोषणा की है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर समेत प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए कुल 62 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह विशेष ट्रेनें विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख नगरों से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित की जाएंगी।पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि भारतीय रेल होली के अवसर पर 1 से 22 मार्च तक देशभर में कुल 1410 होली विशेष गाड़ियों का संचालन करेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से इन 62 विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस संख्या में और वृद्धि की जा सकती है। पंकज कुमार सिंह ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि रेलवे प्रशासन उनकी सफल, सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी ग्रीष्मकाल, दीपावली, छठ और अन्य बड़े पर्वों पर विशेष गाड़ियों का संचालन करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य यह है कि यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें और यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी टिकट पहले से बुक कर लें ताकि यात्रा के दौरान सीट की परेशानी न हो। रेलवे प्रशासन ने यह भी कहा कि इन विशेष गाड़ियों में सुरक्षा और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस कदम से होली के पर्व पर पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र के यात्रियों को उनके घर और गंतव्य तक समय पर और आरामदायक यात्रा करने में आसानी होगी। विशेष गाड़ियों के संचालन से ना सिर्फ यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित होगी, बल्कि रेलवे को भी भीड़-भाड़ वाले दिनों में संचालन सुचारू रखने में मदद मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से सहयोग करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments