HomeNationalसोना 2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली

सोना 2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली

नई दिल्ली- सोने और चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत मंगलवार को कमजोरी के साथ हुई। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी नरमी का रुख बना रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2,065 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,58,066 रुपये था। इस समय यह कॉन्ट्रैक्ट 776 रुपये टूटकर 1,57,290 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में सोने ने 1,58,070 रुपये का उच्च और 1,56,001 रुपये का निचला स्तर छुआ।

पिछले महीने सोने ने 1,80,779 रुपये का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था। चांदी के वायदा भाव भी दबाव में रहे। एमसीएक्स पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 2,623 रुपये की गिरावट के साथ 2,59,997 रुपये प्रति किलो पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,62,620 रुपये था। इस समय चांदी 4,905 रुपये टूटकर 2,57,715 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान इसने 2,60,527 रुपये का उच्च और 2,59,997 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर दर्ज किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

कॉमेक्स पर सोना 5,084.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला था, लेकिन बाद में 28.60 डॉलर गिरकर 5,050.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर छुआ है। कॉमेक्स पर चांदी 83.21 डॉलर प्रति औंस पर खुली, लेकिन खबर लिखे जाने तक 1.08 डॉलर की गिरावट के साथ 81.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। चांदी ने इस साल 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर बनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments