HomeSportअश्विन और अनिल कुंबले के नाम है ये बड़ी उपलब्धि

अश्विन और अनिल कुंबले के नाम है ये बड़ी उपलब्धि

            ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 रनों से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के भी दो गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड नंबर एक पर हैं। ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 153 विकेट लिए है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज इयान बॉथम ने 148 विकेट लिए हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। वहीं वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श के नाम 135 विकेट हैं। न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली के 130 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोस और इंग्लैंड के बॉब विलिस ने भी 128-128 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के नाम 117 विकेट हैं।

कई दूसरे गेंदबाजों ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अश्विन और अनिल कुंबले को ही इस सूची में जगह मिली है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 114 विकेट लिए, जबकि कुंबले के नाम 111 विकेट हैं। दोनों गेंदबाजों ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कई बार हैरान किया है। अश्विन साल 2023 में कुंबले को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे। ऑस्ट्रेलिया जैसी विश्व की शीर्ष टीम के खिलाफ 100 से अधिक विकेट लेकर अश्विन और कुंबले ने भारतीय गेंदबाजों की धाक जमाने के साथ ही युवाओं को प्रेरित भी किया क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी आक्रमण काफी अच्छा माना जाता रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments