HomeHaryanaभारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में जितना सुरक्षित है उतना...

भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में जितना सुरक्षित है उतना पहले कभी नहीं था : अनिल विज

चंडीगढ़ – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी 95वीं बार चुनाव हारकर अपने होश खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ में जितना आज सुरक्षित है उतना पहले कभी नहीं था। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि वंदेमातरम गाते हुए अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया, उसे मान्यता मिली है और अनिवार्य किया गया है कि हर सरकारी कार्यक्रम में इसको गाया जाए।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने परिवार का इतिहास जानना चाहिए, नेहरू जी ने 38 हजार स्क्वेयर किलोमीटर जगह चीन को बेच दी थी। इसी तरह, 1971 युद्ध में इंदिरा गांधी ने 90 हजार युद्ध बंदी (पीओडब्ल्यू) जो हमारे पास थे वो पाकिस्तान को दे दिए, अगर चाहते तो उनका सौदा कर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) मांग सकते थे। हमने जंग में बंगलादेश को मुक्त कराया था। आज वहां चिकन नेक (भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से जोड़ने वाला मार्ग) का इतना महत्व है, अगर ये चाहते तो बांगलादेश के ऊपर की जमीन मांग सकते थे। मगर कांग्रेस ने गलतियों पर गलतियां की और इसका ठीकरा अब और जगह फोड़ना चाहते हैं।

“वंदे मातरम के सभी 6 छंद अनिवार्य: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फैसले को सराहा, बोले – शहीदों के बलिदान को मिला असली सम्मान”-
केंद्र सरकार द्वारा सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों व महत्वपूर्ण आयोजनों में वंदेमातरम के सभी छह छंद बजाना अनिवार्य करने पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य किया है। वंदेमातरम जिसे गाते हुए अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया, उसे मान्यता मिली है और अनिवार्य किया गया है कि हर सरकारी कार्यक्रम में इसको गाया जाए।

वहीं, एआईएमआईएम नेता द्वारा वंदेमातरम गीत को लेकर किए गए विरोध पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश हित पर कोई भी बात होगी तो औवेसी साहब उस पर जरूर बोलेंगे। ये जब हमारे क्रांतिकारियों ने गाए, देशभक्तों व बलिदानियों ने गाए तो तब क्या यह ठीक नहीं था और आज यह गलत हो गया। इधर, आज ट्रेड यूनियनों द्वारा भारत बंद आह्वान को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह प्रजातंत्र है और सभी को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से कहने का हक है और आप देख रहे हैं कि सभी ठीक-ठाक चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments