HomeNationalPM मोदी ने एआई समिट को बताया गर्व का क्षण

PM मोदी ने एआई समिट को बताया गर्व का क्षण

नई दिल्ली । देश की राजधानी आज सोमवार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सबसे बड़े वैश्विक आयोजनों में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की मेजबानी कर रही है। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह पांच दिवसीय आयोजन भारत मंडपम में हो रहा है, जहां दुनिया भर की 300 से अधिक कंपनियां अपने अत्याधुनिक एआई समाधान और भविष्य के गैजेट्स प्रदर्शित करेंगी। पीएम मोदी ने इसे भारत के लिए ग्रव का क्षण बताया है।

एआई समिट यानी ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ के दौरान आम जन प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे कि एआई तकनीक वास्तविक जीवन में कैसे काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से विशेषज्ञों और कंपनियों का भारत आना देश के युवाओं की प्रतिभा और तकनीकी क्षमता को दर्शाता है।

पांच दिवसीय एक्सपो का खास एजेंडा – प्रथम दिवस 16 फरवरी को विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के बीच राउंडटेबल चर्चाएं होंगी। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे, जहां एआई आधारित रोबोटिक्स, स्मार्ट हेल्थ डिवाइस, एग्री-ड्रोन और एडटेक प्लेटफॉर्म प्रदर्शित किए जाएंगे। 17 फरवरी यानी दूसरे दिन फोकस आम नागरिकों से जुड़े क्षेत्रों पर रहेगा। सरकार खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, जेंडर सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों की सहायता से संबंधित छह विशेष शोध पुस्तकों का विमोचन करेगी। इन शोधों में बताया जाएगा कि एआई की मदद से फसल उत्पादन बढ़ाने, रोगों की शुरुआती पहचान, व्यक्तिगत शिक्षा और स्वच्छ ऊर्जा प्रबंधन में कैसे क्रांतिकारी बदलाव संभव हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments