HomeNationalमां को श्रद्धांजलि देते नम हुईं योगी की आंखें, पंचूर में भावुक...

मां को श्रद्धांजलि देते नम हुईं योगी की आंखें, पंचूर में भावुक क्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम जब अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे तो माहौल बेहद भावुक हो गया। उनकी आंखें नम थीं और सामने मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर रखा था। शाम 4 बजकर 55 मिनट पर पैतृक आवास पहुंचते ही उन्होंने माता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मां के सामने कुछ देर तक मौन खड़े रहे, उनकी नम आंखों को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों की आंखें भी भर आईं।घर पहुंचने पर योगी ने परिजनों से मां की तबीयत और उनके अंतिम दिनों से जुड़ी परेशानियां पूछीं। इस दौरान माहौल गमगीन बना रहा। योगी के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे। नाते-रिश्तेदारों के साथ गांव और दूर-दराज से आए लोग भी सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

पूरे गांव में शोक का माहौल नजर आया। संन्यास लेने के बाद योगी ने सांसारिक जीवन और पारिवारिक मामलों से दूरी बनाए रखी, फिर भी वे समय-समय पर पंचूर जाकर मां से मिलते रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद मई 2022 में वह पहली बार मां से मिलने पंचूर गए थे, जहां उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दरअसल, इसी महीने वह एक बार फिर मां से मिलने की योजना बना रहे थे। योगी की मां सावित्री से आखिरी मुलाकात सात माह पूर्व 8 मई को हुई थी, जब वह दो दिनी दौरे पर अपने पैतृक गांव आए थे।योगी आदित्यनाथ का अपनी मां सावित्री के प्रति विशेष लगाव था। उनकी मां सावित्री देवी का स्वास्थ्य बीते एक वर्ष से खराब चल रहा था।

जून 2024 में और फिर अक्टूबर 2024 में भी गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मुख्यमंत्री योगी स्वयं उनसे मिलने पहुंचे थे। उनकी बहन शशि बताती हैं कि मां का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह फोन पर बात नहीं कर पा रही थीं, लेकिन योगी भाइयों से फोन पर लगातार संपर्क में रहकर मां का हाल जानते थे। संन्यास लेने के बाद भी योगी का अपनी मां से जुड़ाव बरकरार रहा। वर्ष 1998 में संन्यास के चार साल बाद जब योगी पंचूर पहुंचे, तो परंपरा के तहत उन्होंने अपनी मां से पहली भिक्षा ली। सावित्री देवी ने उन्हें फल, चावल और पैसे दिए थे। योगी की बहन शशि पयाल बताती हैं कि भिक्षा देते समय मां ही नहीं, पूरा परिवार रो पड़ा था और योगी की आंखें भी नम थीं। योगी आदित्यनाथ लगातार परिजनों के संपर्क में रहकर मां का हाल जानते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments