HomeNationalअजमेर पहुंचे PM मोदी, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान की...

अजमेर पहुंचे PM मोदी, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की

अजमेर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे, जहां कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित विशाल जनसभा से पहले उन्होंने 9 से 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को कम उम्र में टीकाकरण के माध्यम से गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करना है।प्रधानमंत्री मोदी ने यहां अपने संबोधन में कहा, कि बेटियों का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है और सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता व टीकाकरण बेहद आवश्यक है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस अभियान का लाभ दिलाएं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में 16,600 करोड़ रुपये की लागत से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, रेल, जल संसाधन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से कहा है, कि देश की प्रगति में युवाशक्ति की अहम भूमिका है और सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस सभा में साधु-संतों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनके लिए मुख्य मंच के समीप अलग से एक छोटा मंच बनाया गया, जहां से उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं मंच पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत, बाबूलाल खराड़ी, कन्हैयालाल चौधरी, सुरेश रावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments