HomeNationalनशे की समस्या पर कैबिनेट बैठक में भावुक हुए PM मोदी,बोले-जब नक्सलवाद...

नशे की समस्या पर कैबिनेट बैठक में भावुक हुए PM मोदी,बोले-जब नक्सलवाद खत्म हो सकता है तो नशा क्यों नहीं?

नई दिल्ली । देश में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की लत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता जताई है। बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान नशे की समस्या का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए। उनका गला भर आया। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को हर हाल में नशे के चंगुल से बचाना होगा और इस समस्या को जड़ से खत्म करना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश से नक्सलवाद खत्म किया जा सकता है, तो नशे की समस्या भी समाप्त की जा सकती है। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से इस दिशा में गंभीरता से काम करने का आह्वान किया।

करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में नशे की समस्या के अलावा गरीबी उन्मूलन, नक्सलवाद, वित्तीय सशक्तीकरण और प्रशासनिक सुधारों पर भी चर्चा हुई। बैठक में तीन प्रमुख प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें एक प्रस्तुति देश में गरीबी कम होने और करीब 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने पर केंद्रित थी। इसमें विश्व बैंक की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया गया।प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी से बाहर आए लोगों को दोबारा गरीबी में जाने से रोकना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्होंने लोगों में बचत की आदत को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण जैसी योजनाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री की यह अपील इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और वहां नशे की समस्या राजनीतिक बहस का प्रमुख मुद्दा बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments