HomePunjabगैंगस्टरों पर वार का 39वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 548 स्थानों पर...

गैंगस्टरों पर वार का 39वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 548 स्थानों पर छापेमारी, 224 काबू

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 39वें दिन आज पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 548 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

मुहिम के 39वें दिन पुलिस टीमों ने 224 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के कब्जे से 17 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,024 हो गई है।इसके अतिरिक्त 111 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 136 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 4 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।उन्होंने कहा कि लोग वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं। इस नंबर पर अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी भी साझा की जा सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 364वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 89 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 1.8 किलोग्राम अफीम, 1766 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 15,980 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही मात्र 364 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51,616 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments