HomeNationalकांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नामांकन का आज यानि गुरुवार को अंतिम दिन है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना, तमिलनाडु, हिमाचल और छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से दुबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। तेलंगाना से कांग्रेस ने सिंघवी के अलावा वेम नरेंद्र रेड्डी को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। सिंघवी को जहां गांधी परिवार का करीबी माना जाता है तो वेम रेड्डी तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डा के भरोसेमंद माने जाते हैं। पूर्व विधायक रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद इस सूची को जारी किया गया है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को कैंडिडेट बनाया है। इसके अलावा एम. क्रिस्टोफर तिलक तमिलनाडु से उतरेंगे। अभिषेक मनु सिंघवी और वी. नरेंद्र रेड्डी तेलंगाना से राज्यसभा जाएंगे। हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को मौका दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा में कांग्रेस ने दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को मौका दिया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का नाम चर्चा में था तो वहीं अशोक तंवर भी रेस में बताए जा रहे थे। लेकिन अंत में कर्मवीर सिंह बौद्ध के नाम पर ही मुहर लगी। इसे पार्टी की एक नया दलित नेतृत्व खड़ा करने की कोशिश माना जा रहा है।अब हिमाचल की बात करें तो वहां भी कांग्रेस ने चौंका दिया है। उन अनुराग शर्मा को राज्यसभा में मौका दिया है, जिनका नाम दूर-दूर तक चर्चा में नहीं था। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संकेत दिए थे कि इस बार कांग्रेस बाहरी राज्य से उम्मीदवार नहीं उतारेगी और हिमाचल से ही चेहरा सामने लाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments