HomeNationalफिर आया सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल

फिर आया सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी का असर सोना और चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4,560 रुपये बढ़कर 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जबकि सोने का भाव 830 रुपये की बढ़त के साथ 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती देखी गई। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 5,187 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

वहीं स्पॉट सिल्वर में लगभग 2.5 प्रतिशत की तेजी आई और इसकी कीमत 85.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह तेजी मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण आई है। अमे‎रिका और इजरायल द्वारा इरान पर किए जा रहे हवाई हमलों और इसके जवाब में ईरान की ओर से मिसाइल हमलों ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। इसके चलते रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होमुर्ज के बंद होने की खबरों ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर भरोसा जताया है। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया, हालांकि ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है। दूसरी ओर यूनाइटेड स्टेट के सेवा क्षेत्र से जुड़े मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने महंगाई को लेकर चिंताओं को कुछ हद तक कम किया है। इसी दौरान अमेरिकी डॉलर इंडेक्स गिरकर 98 के स्तर पर आ गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली कमोडिटी विदेशी निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक हो गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments