HomeNationalPM मोदी आज करेंगे केरलम-तमिलनाडु का दौरा

PM मोदी आज करेंगे केरलम-तमिलनाडु का दौरा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च 2026 को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी केरलम में करीब 10,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए का सुशासन एजेंडा केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ की नीतियों से अलग है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके अब एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है। उन्होंने आगे बताया कि वो बुधवार को केरलम के एर्नाकुलम और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। केरलम पहुंचने पर प्रधानमंत्री अखिल केरल धीवरा सभा के गोल्डन जुबली समारोह में भी भाग लेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर कहा कि, मछुआरों के कल्याण के लिए इस संस्था का काम सराहनीय है।प्रधानमंत्री मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं ऊर्जा, हाईवे, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, रेलवे समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखेंगे और दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।तिरुचिरापल्ली में प्रधानमंत्री मोदी लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।इसके अलावा, प्रधानमंत्री नीलगिरी और इरोड जिलों में बीपीसीएल के सिटी गैस वितरण नेटवर्क की आधारशिला रखेंगे और चेन्नई में आईओसीएल के ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 3 रेलवे स्टेशनों शोरनूर जंक्शन, कुट्टिप्पुरम और चंगनाश्शेरी का उद्घाटन करेंगे।इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है, जहां यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments