आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, जिद्दी-हठी, सैनिक, सिपाही, धनीमानी, योगी-भोगी, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर होगा।
मेष राशि – विशेष कार्य स्थगित रखें, अचानक घटना का योग बन सकता है सावधान रहें।
वृष राशि – सफलता के साधन जुटायें, अन्यथा आरोप व क्लेश संभव है।
मिथुन राशि – अधिकारियों से मेल-मिलाप स्थगित रखें, क्लेश व अशांति का वातावरण बनेगा।
कर्क राशि – विरोधी प्रबल होंगे, परेशानी से बचिये, जल्दबाजी से कार्य में हानि हो सकती है।
सिंह राशि – भाग्य का सितारा प्रबल होगा, मान-प्रतिष्ठा, सुख के साधनों में वृद्धि होगी।
कन्या राशि – कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी, धन का व्यय होगा, सुख में वृद्धि होगी।
तुला राशि – संतान से सुख एवं सम्पन्नता के योग बनेंगे, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि – कार्य-कुशलता से संतोष, बिगड़े कार्य बनेंगे, इष्ट मित्रों से परेशानी होगी।
धनु राशि – कार्य-व्यवसाय उत्तम, किराना-कपड़ा व्यवसाय अवश्य ही बढ़ेगा।
मकर राशि – स्त्री कष्ट, समय और धन नष्ट होगा, स्वभाव में बेचैनी अवश्य बनेगी।
कुंभ राशि – षडय़ंत्र व कष्टप्रद स्थिति सामने आयेगी, कुटुम्ब के लोग पीड़ा पहुंचायेंगे।
मीन राशि – धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, व्यवसाय की चिन्ता होगी।



