आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, लेक्चरार, प्रोफेसर तथा प्रिंसपाल, बुद्धिमान होगा।
मेष राशि – आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, दैनिक कार्यगति में सुधार होगा, कार्ययोजना अवश्य ही बनेगी।
वृष राशि – समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, विवादग्रस्त होने से बचें, समय का ध्यान रखें।
मिथुन राशि – मनोबल उत्साहवर्धक होगा, इष्ट मित्र सुखप्रद रहें, विशेष कार्य अवश्य ही बनेंगे।
कर्क राशि – स्वभाव में बेचैनी, मानसिक विघ्नता, शरीर क्षमता कमजोर पड़ेगी, ध्यान अवश्य रखें।
सिंह राशि – आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यवृत्ति में सुधार के योग बनेंगे, ध्यान रखें।
कन्या राशि – समय पर सोचे हुए कार्य बनेंगे किन्तु कुछ बाधा विलम्ब संभव है।
तुला राशि – मानसिक क्लेश व अशांति, मनोवृत्ति मलिन रहे, विरोधी तत्व परेशान करें।
वृश्चिक राशि – आर्थिक योजना पूर्ण हो, सफलता के साधन जुटायें, कार्य संतोष की चिन्ता होगी।
धनु राशि – योजना फलीभूत होगी, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, निश्चय पूर्ण होगा व कार्य बनेंगे।
मकर राशि – इष्ट मित्रों से सुख-ऐश्वर्य की प्राप्ति, स्त्री-वर्ग से हर्ष, क्लेश तथा अशांति होगी।
कुम्भ राशि – मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, कार्यकुशलता से संतोष एवं कार्य बनेंगे।
मीन राशि – दैनिक कार्यवृत्ति में सुधार, प्रत्येक कार्य में बाधा, उद्विघ्नता से अवश्य बचें।



