HomeLifestyleइस प्रकार कमजोर बच्चे भी बनेंगे तेज

इस प्रकार कमजोर बच्चे भी बनेंगे तेज

Lifestyle News : हर माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में सबसे अच्छा बने पर कई बार कुछ बच्चे पीछे रह जाते हैं। इससे परेशान न हों और न ही कठोर रुख अपनायें। कई बार बच्चों के पढ़ाई न करने पर अभिभावक इसे उनकी शरारत समझ लेते है लेकिन जरुरी नहीं कि बच्चा जानबूझकर ऐसा कर रहा हों। कई बच्चों का खान-पान ठीक न होने के कारण उन्हें पढ़ने या याद रखने में कठिनाई होती है। अक्सर मां-बाप इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा स्लो लर्नर है। कई बार तो बच्चें याद किया हुआ काम भी कुछ ही दिनों में भूल जाता है। ऐसे में आपको परेशान होने की बजाएं सब्र से काम लेने की जरुरत है।

इसके लिए ये उपाय करें – अक्सर बच्चों के न पढ़ने पर अभिभावक उन्हें डांटने लग जाते है या फिर बच्चें की तुलना दूसरे बच्चों से करने लग जाते है। इससे बच्चें का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है और वो जानबूझ कर पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता। बच्चें को डांटने की बजाए उसकी नियमित डाइट में दालचीनी को शामिल कर दीजिए। रोजाना इसका का सेवन करने से बच्चें का दिमाग तेज होगा और उसे याद करने में प्रॉब्लम नहीं होगी।

अच्छी नींद के लिए – अक्सर बच्चें नींद कम होने के कारण ठीक से याद नहीं रख पाते। नींद पूरी न होने के कारण बच्चों का शरीर और दिमाग ठीक से काम नहीं करता जिससे वो ठीक से याद नहीं रख पाते। कई बार तो बच्चे छोटी से छोटी बात को भी भूल जाते है। ऐसे में बच्चों को सोने से पहले एक गिलास दालचीनी वाला दूध दें। इससे उनको नींद अच्छी आएगी।

विषय में रुची – अभिभावक इस बात को नहीं समझते की हर बच्चा एक समान नहीं होता है। कुछ बच्चों की रुची कुछ विषयों में नहीं होती लेकिन अभिभावक उन्हें पढ़ाने के लिए बाध्य करते है। जिसके कारण वो दूसरे विषयों पर भी ध्यान नहीं दे पाते। ऐसी हालत में आप अपने बच्चों को रोजाना दालचीनी का सेवन कराएं। दालचीनी का सेवन करने से उनकी स्मरण शक्ति बेहतर हो जाएगी और वो सभी विषयों में रुची लेने लगेंगे।

कमजोर बच्चें – कुछ बच्चें पढ़ाई के साथ-साथ शरीर से भी कमजोर होते है। ऐसे बच्चों के लिए दालचीनी का सेवन बहुत अच्छा होता है। कमजोर छात्रों को बेहतर छात्र बनाने के लिए यह सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है। इसके सेवन से शरीर में रसायनिक क्रिया के बाद सोडियम नामक तत्व बेंजोएट में बदल जाता है। जिससे बच्चों का दिमाग तेज हो जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments