HomeLifestyleसर्दियों के मौसम में शॉल के साथ नजर आयें स्टायलिश

सर्दियों के मौसम में शॉल के साथ नजर आयें स्टायलिश

Lifestyle News : सर्दियों के मौसम में भी स्टाइलिश दिखना जरूरी है। चाहे आप ऑफिस जा रही हों या फिर किसी पार्टी फंक्शन में। आमतौर पर महिलाएं फैशन के चक्कर में सिर्फ स्वेटर पहनना ही पसंद करते हैं हालांकि शॉल भी आपको जाड़े में फैन्सी लुक देता है। बस शर्त है कि आप उसे सही तरीके से लपेटें। आप साड़ी पर भी शॉल ओढ़ कर बहुत ही स्टाइलिश दिख सकती है।ऑफिस पार्टी हो या कोई फॉर्मल इवेंट आप शॉल को बेल्ट के साथ पहन सकती हैं। आप पहले शॉल को एक कंधे पर डालें और फिर अपनी कमर पर बेल्ट लगा लें। ये स्टाइल आपके लुक को एथनिक और मॉडर्न टच देने में मदद करेगी।

आप शॉल को पहले साड़ी के पल्लू की तरह कंधे पर रखें और फिर सामने से इसे हाथों पर पकड़ लें। कॉन्ट्रास्ट रंग की शॉल आपकी लुक में निखार लाएगा। इस स्टाइल के लिए आप भारी शॉल का चयन कर सकती हैं। आप शॉल को जैकेट के साथ भी ओढ़ सकती हैं। जैकेट के साथ शॉल लेने पर आप और भी स्टनिंग दिखेंगी साथ ही इससे शरीर में गर्माहट भी बढ़ेगी। अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं और सिल्क की साड़ी पहनी हैं तो शॉल को कंधे पर ओपन करके डालें और सामने से इसे पूरा खुला छोड़ दें। साड़ी के बॉर्डर से मैच करता हुआ शॉल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments