आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, दार्शनिक, सुन्दर, सुशील, कोमल हृदय, वक्ता, अधिवक्ता, शिक्षक-शिक्षाविद्, पंडित विद्वान, दूध की डेरी वाला कुशल घी बेचने वाला तथा चूना छुई का व्यापारी होगा।
मेष राशि – अपने व्यय पर नियंत्रण रखें, चिन्ता, भ्रमण व अशांति से बचिये, कष्ट होगा।
वृष राशि – कोई शुभ समाचार प्राप्ति से हर्ष, थकावट, बेचैनी तथा धन अच्छा व्यय होगा।
मिथुन राशि – कोई कुटुम्ब से तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम अवश्य होगा।
कर्क राशि – अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थगित रखें, तथा व्यय अनायास होवेगा।
सिंह राशि – स्त्री वर्ग से कष्ट व चिंता, व्यय व्यवसाय तथा कार्य उत्तम बन जायेंगे।
कन्या राशि – अधिकारियों के तनाव व क्लेश से बचिये, दैनिक कार्यगति में बाधा होगी।
तुला राशि – अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थिगित रखें, अग्नि, चोटादि का भय होगा।
वृश्चिक राशि – अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य बाधा होगी, बने कार्य बिगड़ जायेंगे।
धनु राशि – व्यवसाय में बेचैनी, तनाव बढ़ेगा, परिश्रम विफल होगा, शांत रहें।
मकर राशि – चोट से कष्ट, अशुद्ध गोचर रहने से कार्य में हानि होगी।
कुंभ राशि – स्त्री वर्ग से तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम अवश्य होगा।
मीन राशि – समय ठीक नहीं, विशेष कार्य स्थिगित रखें, अनायास विभ्रम से अवश्य बचें।



