HomeNationalगिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार वापसी

गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार वापसी

नई दिल्ली। गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवारको सोना और चांदी के वायदा बाजार में मजबूत सुधार देखने को मिला। घरेलू स्तर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स दोनों जगह कीमतें तेजी के साथ खुलीं और बढ़त के साथ कारोबार करती रहीं। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 3,348 रुपए की तेजी के साथ 1,48,302 रुपए पर खुला, जबकि पिछला बंद 1,44,954 रुपए था। कारोबार के दौरान यह करीब 1,47,754 रुपए के स्तर पर बना रहा।दिन में इसने 1,48,302 रुपए का उच्च और 1,47,406 रुपए का निचला स्तर छुआ।

हालांकि इस साल सोना 1,80,779 रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। वहीं चांदी के मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट ने भी शानदार शुरुआत की। यह 8,488 रुपए की तेजी के साथ 2,39,948 रुपए पर खुला, जबकि पिछला बंद 2,31,460 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय चांदी करीब 2,38,458 रुपए पर कारोबार कर रही थी। दिन का उच्च स्तर 2,40,000 रुपए और निचला स्तर 2,38,300 रुपए रहा। इस साल चांदी 4,20,048 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख बना रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,653.90 रुपए प्रति औंस पर खुला और बढ़कर लगभग 4,697.60 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी 72.83 रुपए पर खुलकर 74.05 रुपए प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments