नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सोमवार को सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 234 सीटों में से 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में गठबंधन का नेतृत्व करने वाली एआईएडीएमके 178 सीटों पर;चुनाव लड़ेगी। वहीं पट्टाली मक्कल काची को 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कडग़म को 11 सीटें मिली हैं।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंद्रशेखर के पास कोरमंगला में 49,000 स्क्वॉयर फीट का करीब 200 करोड़ रुपए का बंगला है, जिसकी जानकारी हलफनामें में छिपाई है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, हमारे पारिवारिक रिश्तों को देखते हुए पूरा एनडीए एक परिवार की तरह काम करता है।



