कच्छ : अंजार के खेडोई के निकट हुए एक हादसे में एक्टिवा सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । यह घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार ट्रेलर से छूटकर कंटेनर एक्टिवा सवारों पर पलट गया। कंटेनर के नीचे दबने से तीनों युवकों का भर्ता बन गया। जानकारी के मुताबिक कच्छ जिले की अंजार तहसील के मुंद्रा खेडोई हाईवे पर एक्टिवा पर तीन युवक गुजर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में गुजर रहा ट्रेलर बेकाबू हो गया और उस पर रखा कंटेनर उछला एक्टिवा सवार युवकों पर पलट गया।
हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा सवार तीन युवकों की कंटेनर के नीचे दबकर मौत हो गई। तीनों युवक कंटेनर के वज़न से कुचल गए और उनके शरीर क्षत-विक्षत हो गए| घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आए। कंटेनर को हटाया और युवकों के शव बाहर निकाले गए। जिन्हें देख आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए| शुरुआती जाँच में तीन युवकों में से दो की पहचान हो गई है। एक का नाम नैतिक और दूसरे का अभिषेक बताया गया है। जबकि तीसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पता चला कि दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि कंटेनर को ठीक से लॉक नहीं किया गया था।



