HomeNationalआंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: 13 लोगों की दर्दनाक मौत,कई गंभीर

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: 13 लोगों की दर्दनाक मौत,कई गंभीर

मार्कपुर,। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कम से कम 13 लोग जिंदा जल गए। यह हादसा हैदराबाद से पामुर जा रही निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से टकराने की वजह से हुआ। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक टक्कर के कारण भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्री अंदर फंस गए। वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। बचाव दल और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिला एसपी ने बताया कि आग लगने की इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक कई लोगों की हालत गंभीर है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। करीब 20 लोगों गंभीर रुप से झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन जलकर राख हो गए।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मरने वालों में ज्यादातर कनिगिरी और पामुर इलाकों के रहने वाले थे। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें 21 मार्च को भी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में चलती बस में अचानक आग लग गई थी। यह बस ओडिशा के भुवनेश्वर से मलकाजगिरि जा रही तभी तारापुरम के पास पहुंची, तभी बस का पिछला टायर फटने से अचानक आग लग गई। टायर फटने पर ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस रोक कर यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments