HomeNationalवाणिज्यिक LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल के बीच वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में बुधवार को 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस एलपीजी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

इससे पहले, सात मार्च को 14.2 किलोग्राम के घरलू एलपीजी के सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ाई गई थी। कोलकाता में 218 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब कीमत 2,208 रुपये, मुंबई में 196 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब कीमत 2,031 रुपये और चेन्नई में 203 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब कीमत 2,246.50 रुपये होगी। सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान आने के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments