HomeNationalआप के सांसद अशोक मित्तल के घर ED का छापा, राघव चड्ढा...

आप के सांसद अशोक मित्तल के घर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बने थे उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और मशहूर शिक्षाविद् अशोक मित्तल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने मित्तल के पंजाब और हरियाणा स्थित करीब 8 से 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जालंधर स्थित उनके आवास, गुरुग्राम और उनके बेटे से जुड़े ठिकानों पर चल रही है। छापेमारी के दौरान अशोक मित्तल अपने जालंधर स्थित घर पर ही मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है।

ईडी की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड की गहनता से जांच कर रही हैं। इसके साथ ही डिजिटल सबूत जुटाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि फंड फ्लो के वास्तविक स्रोतों और संभावित हेरफेर का पता लगाया जा सके। हालांकि, इस मामले में जांच एजेंसी ने अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। अशोक मित्तल को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। इस नियुक्ति के तुरंत बाद हुई इस कार्रवाई को राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस रेड पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि यह आगामी चुनाव की तैयारियों का हिस्सा है। उन्होंने शायराना अंदाज में लिखा, हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments