HomeNationalमुंबई में बन रहा भारत का सबसे गहरा रेलवे स्टेशन 

मुंबई में बन रहा भारत का सबसे गहरा रेलवे स्टेशन 

मुंबई। दिन-प्रतिदिन भारतीय रेलवे नया इतिहास रच रही है। हाल ही में भारतीय रेलवे ने दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया है। अब जल्द ही बुलेट ट्रेन भी दौड़ेगी। जी हाँ, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेज गति से चल रहा है। इस रूट पर एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्टेशन का काम भी तेज गति से चल रहा है। भारत का सबसे गहरा रेलवे स्टेशन भी जल्द ही बनेगा। यह रेलवे स्टेशन बीकेसी में 100 फीट की गहराई पर बनाया जाएगा। बुलेट ट्रेन के बीकेसी में इस स्टेशन का काम तेज गति से चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर यह एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन है। जो जमीन से 100 फीट यानी 32 मीटर की गहराई पर बनाया जा रहा है।

यह स्टेशन जमीन से इतनी गहराई पर है कि इसमें 10 मंजिला इमारत बन सकती है। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेयर किया था। बताया गया है कि बुलेट ट्रेन की तीन मंजिला इमारत होगी और इसमें प्लेटफॉर्म, कॉनकोर्स और सर्विस फ्लोर होगा। स्टेशन पर 6 प्लेटफार्म होंगे। इन प्लेटफार्म की लंबाई 415 मीटर होगी। यह बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगी। वर्तमान में 8 घंटे का यह सफर बुलेट ट्रेन से मात्र 3 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। बुलेट ट्रेन का परिचालन शुरू होने में अभी तीन साल और लगने की संभावना है। मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बुलेट ट्रेन 2028 तक यात्रियों के लिए सेवा में आ जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments