HomeNational बंगाल में पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना लागू होगी, PM मोदी...

 बंगाल में पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना लागू होगी, PM मोदी ने किया ऐलान

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए राज्य की पहली भाजपा सरकार के एजेंडे का खुलासा कर दिया। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का फैसला लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने का जनादेश है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बंगाल में भयमुक्त माहौल बनाना उनकी गारंटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय पश्चिम बंगाल चुनाव हिंसा, डर और खून-खराबे की खबरों के लिए चर्चा में रहता था, लेकिन इस बार पूरे देश ने लोकतंत्र का नया चेहरा देखा।उन्होंने कहा कि पहली बार चुनाव के दौरान बंदूक की आवाज नहीं, बल्कि जनता की आवाज गूंजी। शांतिपूर्ण मतदान ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र डर से नहीं, विश्वास से चलता है।

प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से भी भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर बंगाल के विकास के लिए साथ काम करने का है। किसने किसे वोट दिया, यह पीछे छोड़कर अब राज्य की सेवा को प्राथमिकता देनी होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की पहली कैबिनेट के फैसले आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति की नई दिशा तय कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments