HomeNationalजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी किया ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। चारों तरफ से घिरे आतंकियों से हमारे बहादुर जवान लोहा ले रहे हैं। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया है जबकि एक हमारा बहादुर जवान घायल हुआ है। यहां 3 से 4 आतंकी छिपे होने की सूचना है जिन्हे सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। दहशतगर्दों की ओर से गोलीबारी में सेना के तीन जवान घायल भी हुए हैं जिनमें एक अफसर रैंक के हैं। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करा गया है।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुलगाम के गुद्दर जंगल में दहशतगर्दों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो जंगल में छिपे आतंकी फायरिंग करने लगे। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसका सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष कार्य बल (एसओजी), भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन में शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बीते दिनों सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments