HomePunjabगुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़  : पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज डेयरी विकास विभाग में भर्ती किए गए तीन नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही वर्ष 2022 से अब तक इस विभाग में नई भर्तियों की कुल संख्या 52 हो गई है। इन नियुक्तियों में 34 इंस्पेक्टर ग्रेड-2 अधिकारी, 8 क्लर्क, 5 आई.टी. क्लर्क, 4 स्टेनोटाइपिस्ट और 1 ड्राइवर शामिल हैं, जिससे विभाग की कार्यकुशलता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।नव-नियुक्त उम्मीदवारों को बधाई देते हुए स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें अपनी सेवाएँ लगन और निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने सार्वजनिक सेवाओं को ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि डेयरी विकास विभाग की मज़बूती हमारे किसानों की सहायता करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोज़गार देने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए स खुड्डियां ने बताया कि मौजूदा राज्य सरकार ने युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ प्रदान कर एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। ये सभी नौकरियाँ पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments